यहेजकेल 25

इस कारण परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं एदोम के देश के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ा कर उस में से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊंगा; और तेमान से ले कर ददान तक उसको उजाड़ कर दूंगा; और वे तलवार से मारे जाएंगे।

Ezekiel 25:13 (UKJV) Therefore thus says the Lord GOD; I will also stretch out mine hand upon Edom, and will cut off man and beast from it; and I will make it desolate from Teman; and they of Dedan shall fall by the sword.

11और मैं मोआब को भी दण्ड दूंगा। और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।

12परमेश्वर यहोवा यों भी कहता है, एदोम ने जो यहूदा के घराने से पलटा लिया, और उन से बदला ले कर बड़ा दोषी हो गया है,

13इस कारण परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं एदोम के देश के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ा कर उस में से मनुष्य और पशु दोनों को मिटाऊंगा; और तेमान से ले कर ददान तक उसको उजाड़ कर दूंगा; और वे तलवार से मारे जाएंगे।

14और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के द्वारा एदोम से अपना बदला लूंगा; और वे उस देश में मेरे कोप और जलजलाहट के अनुसार काम करेंगे। तब वे मेरा पलटा लेना जान लेंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

15परमेश्वर यहोवा यों कहता है, क्योंकि पलिश्ती लोगों ने पलटा लिया, वरन अपनी युग युग की शत्रुता के कारण अपने मन के अभिमान से बदला लिया कि नाश करें,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.