यहेजकेल 43

तब यहोवा का तेज उस फाटक से हो कर जो पूर्वमुखी था, भवन में आ गया।

Ezekiel 43:4 (UKJV) And the glory of the LORD came into the house by the way of the gate whose prospect is toward the east.

2तब इस्राएल के परमेश्वर का तेज पूर्व दिशा से आया; और उसकी वाणी बहुत से जल की घरघराहट सी हुई; और उसके तेज से पृथ्वी प्रकाशित हुई।

3और यह दर्शन उस दर्शन के तुल्य था, जो मैं ने उसे नगर के नाश करने को आते समय देखा था; और उस दर्शन के समान, जो मैं ने कबार नदी के तीर पर देखा था; और मैं मुंह के बल गिर पड़ा।

4तब यहोवा का तेज उस फाटक से हो कर जो पूर्वमुखी था, भवन में आ गया।

5तब आत्मा ने मुझे उठा कर भीतरी आंगन में पहुंचाया; और यहोवा का तेज भवन में भरा था।

6तब मैं ने एक जन का शब्द सुना, जो भवन में से मुझ से बोल रहा था, और वह पुरुष मेरे पास खड़ा था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.