यहेजकेल 46

परमेश्वर यहोवा यों कहता है, भीतरी आंगन का पूर्वमुखी फाटक काम काज के छहों दिन बन्द रहे, परन्तु विश्राम दिन को खुला रहे। और नये चांद के दिन भी खुला रहे।

Ezekiel 46:1 (UKJV) Thus says the Lord GOD; The gate of the inner court that looks toward the east shall be shut the six working days; but on the sabbath it shall be opened, and in the day of the new moon it shall be opened.

1परमेश्वर यहोवा यों कहता है, भीतरी आंगन का पूर्वमुखी फाटक काम काज के छहों दिन बन्द रहे, परन्तु विश्राम दिन को खुला रहे। और नये चांद के दिन भी खुला रहे।

2प्रधान बाहर से फाटक के ओसारे के मार्ग से आकर फाटक के एक खम्भे के पास खड़ा हो जाए, और याजक उसका होमबलि और मेलबलि तैयार करें; और वह फाटक की डेवढ़ी पर दण्डवत करे; तब वह बाहर जाए, और फाटक सांझ से पहिले बन्द न किया जाए।

3और लोग विश्राम और नये चांद के दिनों में उस फाटक के द्वार में यहोवा के साम्हने दण्डवत करें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.