23और पर्व के सातों दिन वह यहोवा के लिये होमबलि तैयार करे, अर्थात हर एक दिन सात सात निर्दोष बछड़े और सात सात निर्दोष मेढ़े और प्रति दिन एक एक बकरा पापबलि के लिये तैयार करे।
24और हर एक बछड़े और मेढ़े के साथ वह एपा भर अन्नबलि, और एपा पीछे हीन भर तेल तैयार करे।
25सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन से ले कर सात दिन तक अर्थात पर्व के दिनों में वह पापबलि, होमबलि, अन्नबलि, और तेल इसी विधि के अनुसार किया करे।