यहेजकेल 46

और विश्राम दिन में जो होमबलि प्रधान यहोवा के लिये चढ़ाए, वह भेड़ के छ: निर्दोष बच्चे और एक निर्दोष मेढ़े का हो।

Ezekiel 46:4 (UKJV) And the burnt offering that the prince shall offer unto the LORD in the sabbath day shall be six lambs without blemish, and a ram without blemish.

2प्रधान बाहर से फाटक के ओसारे के मार्ग से आकर फाटक के एक खम्भे के पास खड़ा हो जाए, और याजक उसका होमबलि और मेलबलि तैयार करें; और वह फाटक की डेवढ़ी पर दण्डवत करे; तब वह बाहर जाए, और फाटक सांझ से पहिले बन्द न किया जाए।

3और लोग विश्राम और नये चांद के दिनों में उस फाटक के द्वार में यहोवा के साम्हने दण्डवत करें।

4और विश्राम दिन में जो होमबलि प्रधान यहोवा के लिये चढ़ाए, वह भेड़ के छ: निर्दोष बच्चे और एक निर्दोष मेढ़े का हो।

5और अन्नबलि यह हो, अर्थात मेढ़े के साथ एपा भर अन्न और भेड़ के बच्चों के साथ यथाशक्ति अन्न और एपा पीछे हीन भर तेल।

6और नये चांद के दिन वह एक निर्दोष बछड़ा और भेड़ के छ: बच्चे और एक मेढ़ा चढ़ाए; ये सब निर्दोष हों।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.