एज्रा 2

और अधिपति ने उन से कहा, कि जब तक ऊरीम और तुम्मीम धारण करने वाला कोई याजक न हो, तब तक कोई परमपवित्र वस्तु खाने न पाए॥

Ezra 2:63 (UKJV) And the Tirshatha said unto them, that they should not eat of the most holy things, till there stood up a priest with Urim and with Thummim.

61और याजकों की सन्तान में से हबायाह की सन्तान, हक्कोस की सन्तान और बजिर्ल्लै की सन्तान, जिसने गिलादी बजिर्ल्ले की एक बेटी को ब्याह लिया और उसी का नाम रख लिया था।

62इन सभों ने अपनी अपनी वंशावली का पत्र औरों की वंशावली की पोथियों में ढूंढ़ा, परन्तु वे न मिले, इसलिये वे अशुद्ध ठहरा कर याजक पद से निकाले गए।

63और अधिपति ने उन से कहा, कि जब तक ऊरीम और तुम्मीम धारण करने वाला कोई याजक न हो, तब तक कोई परमपवित्र वस्तु खाने न पाए॥

64समस्त मण्डली मिलकर बयालीस हजार तीन सौ साठ की थी।

65इन को छोड़ इनके सात हजार तीन सौ सैंतीस दास-दासियां और दो सौ गान वाले और गाने वालियां थीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.