गलातीयों 3

परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के आधीन न रहे।

Galatians 3:25 (UKJV) But after that faith has come, we are no longer under a schoolmaster.

23पर विश्वास के आने से पहिले व्यवस्था की आधीनता में हमारी रखवाली होती थी, और उस विश्वास के आने तक जो प्रगट होने वाला था, हम उसी के बन्धन में रहे।

24इसलिये व्यवस्था मसीह तक पहुंचाने को हमारा शिक्षक हुई है, कि हम विश्वास से धर्मी ठहरें।

25परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के आधीन न रहे।

26क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो।

27और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहिन लिया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.