उत्पत्ति 1

तब परमेश्वर ने कहा, उजियाला हो: तो उजियाला हो गया।

Genesis 1:3 (UKJV) And God said, Let there be light: and there was light.

1आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।

2और पृथ्वी बेडौल और सुनसान पड़ी थी; और गहरे जल के ऊपर अन्धियारा था: तथा परमेश्वर का आत्मा जल के ऊपर मण्डलाता था।

3तब परमेश्वर ने कहा, उजियाला हो: तो उजियाला हो गया।

4और परमेश्वर ने उजियाले को देखा कि अच्छा है; और परमेश्वर ने उजियाले को अन्धियारे से अलग किया।

5और परमेश्वर ने उजियाले को दिन और अन्धियारे को रात कहा। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार पहिला दिन हो गया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.