उत्पत्ति 10

इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥

Genesis 10:5 (UKJV) By these were the isles of the Gentiles divided in their lands; every one after his tongue, after their families, in their nations.

3और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।

4और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।

5इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥

6फिर हाम के पुत्र: कूश, और मिस्र, और फूत और कनान हुए।

7और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्र शबा और ददान हुए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.