उत्पत्ति 10

और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।

Genesis 10:3 (UKJV) And the sons of Gomer; Ashkenaz, and Riphath, and Togarmah.

1नूह के पुत्र जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्र जलप्रलय के पश्चात उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है॥

2येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए।

3और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।

4और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।

5इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.