उत्पत्ति 21

और इब्राहीम ने भेड़ की सात बच्ची अलग कर रखीं।

Genesis 21:28 (UKJV) And Abraham set seven ewe lambs of the flock by themselves.

26तब अबीमेलेक ने कहा, मैं नहीं जानता कि किस ने यह काम किया: और तू ने भी मुझे नहीं बताया, और न मैं ने आज से पहिले इसके विषय में कुछ सुना।

27तब इब्राहीम ने भेड़-बकरी, और गाय-बैल ले कर अबीमेलेक को दिए; और उन दोनों ने आपस में वाचा बान्धी।

28और इब्राहीम ने भेड़ की सात बच्ची अलग कर रखीं।

29तब अबीमेलेक ने इब्राहीम से पूछा, इन सात बच्चियों का, जो तू ने अलग कर रखी हैं, क्या प्रयोजन है?

30उसने कहा, तू इन सात बच्चियों को इस बात की साक्षी जान कर मेरे हाथ से ले, कि मैं ने कुंआ खोदा है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.