उत्पत्ति 36

और रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।

Genesis 36:13 (UKJV) And these are the sons of Reuel; Nahath, and Zerah, Shammah, and Mizzah: these were the sons of Bashemath Esau's wife.

11और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।

12और ऐसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिसने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया: ऐसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।

13और रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।

14और ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी, और सिबोन की नतिनी और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए: अर्थात उसने ऐसाव के जन्माए यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।

15ऐसाववंशियों के अधिपति ये हुए: अर्थात ऐसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.