9सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष ऐसाव की वंशावली यह है:
10ऐसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात ऐसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी ऐसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।
11और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।
12और ऐसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिसने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया: ऐसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।
13और रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।