उत्पत्ति 44

वे नगर से निकले ही थे, और दूर न जाने पाए थे, कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, उन मनुष्यों का पीछा कर, और उन को पाकर उन से कह, कि तुम ने भलाई की सन्ती बुराई क्यों की है?

Genesis 44:4 (UKJV) And when they were gone out of the city, and not yet far off, Joseph said unto his steward, Up, follow after the men; and when you do overtake them, say unto them, Wherefore have all of you rewarded evil for good?

2और मेरा चांदी का कटोरा छोटे के बोरे के मुंह पर उसके अन्न के रूपये के साथ रख दे। यूसुफ की इस आज्ञा के अनुसार उसने किया।

3बिहान को भोर होते ही वे मनुष्य अपने गदहों समेत विदा किए गए।

4वे नगर से निकले ही थे, और दूर न जाने पाए थे, कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, उन मनुष्यों का पीछा कर, और उन को पाकर उन से कह, कि तुम ने भलाई की सन्ती बुराई क्यों की है?

5क्या यह वह वस्तु नहीं जिस में मेरा स्वामी पीता है, और जिस से वह शकुन भी विचारा करता है? तुम ने यह जो किया है सो बुरा किया।

6तब उसने उन्हें जा लिया, और ऐसी ही बातें उन से कहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.