12फिर उसने सात दिन और ठहरकर उसी कबूतरी को उड़ा दिया; और वह उसके पास फिर कभी लौट कर न आई।
13फिर ऐसा हुआ कि छ: सौ एक वर्ष के पहिले महीने के पहिले दिन जल पृथ्वी पर से सूख गया। तब नूह ने जहाज की छत खोल कर क्या देखा कि धरती सूख गई है।
14और दूसरे महीने के सताईसवें दिन को पृथ्वी पूरी रीति से सूख गई॥
15तब परमेश्वर ने, नूह से कहा,
16तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज में से निकल आ।