उत्पत्ति 8

तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज में से निकल आ।

Genesis 8:16 (UKJV) Go out of the ark, you, and your wife, and your sons, and your sons' wives with you.

14और दूसरे महीने के सताईसवें दिन को पृथ्वी पूरी रीति से सूख गई॥

15तब परमेश्वर ने, नूह से कहा,

16तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज में से निकल आ।

17क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगने वाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें-फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।

18तब नूह, और उसके पुत्र, और पत्नी, और बहुएं, निकल आईं:

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.