उत्पत्ति 8

क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगने वाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें-फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।

Genesis 8:17 (UKJV) Bring forth with you every living thing that is with you, of all flesh, both of fowl, and of cattle, and of every creeping thing that creeps upon the earth; that they may breed abundantly in the earth, and be fruitful, and multiply upon the earth.

15तब परमेश्वर ने, नूह से कहा,

16तू अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं समेत जहाज में से निकल आ।

17क्या पक्षी, क्या पशु, क्या सब भांति के रेंगने वाले जन्तु जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, जितने शरीरधारी जीवजन्तु तेरे संग हैं, उस सब को अपने साथ निकाल ले आ, कि पृथ्वी पर उन से बहुत बच्चे उत्पन्न हों; और वे फूलें-फलें, और पृथ्वी पर फैल जाएं।

18तब नूह, और उसके पुत्र, और पत्नी, और बहुएं, निकल आईं:

19और सब चौपाए, रेंगने वाले जन्तु, और पक्षी, और जितने जीवजन्तु पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, सो सब जाति जाति करके जहाज में से निकल आए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.