उत्पत्ति 8

और गहिरे समुद्र के सोते और आकाश के झरोखे बंद हो गए; और उससे जो वर्षा होती थी सो भी थम गई।

Genesis 8:2 (UKJV) The fountains also of the deep and the windows of heaven were stopped, and the rain from heaven was restrained;

1और परमेश्वर ने नूह की, और जितने बनैले पशु, और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभों की सुधि ली: और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।

2और गहिरे समुद्र के सोते और आकाश के झरोखे बंद हो गए; और उससे जो वर्षा होती थी सो भी थम गई।

3और एक सौ पचास दिन के पशचात जल पृथ्वी पर से लगातार घटने लगा।

4सातवें महीने के सत्तरहवें दिन को, जहाज अरारात नाम पहाड़ पर टिक गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.