उत्पत्ति 9

और नूह किसानी करने लगा, और उसने दाख की बारी लगाई।

Genesis 9:20 (UKJV) And Noah began to be an farmer, and he planted a vineyard:

18नूह के जो पुत्र जहाज में से निकले, वे शेम, हाम, और येपेत थे: और हाम तो कनान का पिता हुआ।

19नूह के तीन पुत्र ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया।

20और नूह किसानी करने लगा, और उसने दाख की बारी लगाई।

21और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।

22तब कनान के पिता हाम ने, अपने पिता को नंगा देखा, और बाहर आकर अपने दोनों भाइयों को बतला दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.