हबक्कूक 3

शिग्योनीत की रीति पर हबक्कूक नबी की प्रार्थना॥

Habakkuk 3:1 (UKJV) A prayer of Habakkuk the prophet upon Shigionoth.

1शिग्योनीत की रीति पर हबक्कूक नबी की प्रार्थना॥

2हे यहोवा, मैं तेरी कीर्ति सुन कर डर गया। हे यहोवा, वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर; इसी युग में तू उसको प्रकट कर; क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर॥

3ईश्वर तेमान से आया, पवित्र ईश्वर परान पर्वत से आ रहा है। उसका तेज आकाश पर छाया हुआ है, और पृथ्वी उसकी स्तुति से परिपूर्ण हो गई है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.