हग्गै 1

फिर यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के द्वारा पहुंचा,

Haggai 1:3 (UKJV) Then came the word of the LORD by Haggai the prophet, saying,

1दारा राजा के दूसरे वर्ष के छठवें महीने के पहिले दिन, यहोवा का यह वचन, हाग्गै भविष्यद्वक्ता के द्वारा, शालतीएल के पुत्र जरूब्बाबेल के पास, जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक के पास पहुंचा:

2सेनाओं का यहोवा यों कहता है, ये लोग कहते हैं कि यहोवा का भवन बनाने का समय नहीं आया है।

3फिर यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के द्वारा पहुंचा,

4क्या तुम्हारे लिये अपने छत वाले घरों में रहने का समय है, जब कि यह भवन उजाड़ पड़ा है?

5इसलिये अब सेनाओं का यहोवा यों कहता है, अपनी अपनी चाल-चलन पर ध्यान करो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.