इब्रानियों 4

सो जान लो कि परमेश्वर के लोगों के लिये सब्त का विश्राम बाकी है।

Hebrews 4:9 (UKJV) There remains therefore a rest to the people of God.

7तो फिर वह किसी विशेष दिन को ठहराकर इतने दिन के बाद दाऊद की पुस्तक में उसे आज का दिन कहता है, जैसे पहिले कहा गया, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो।

8और यदि यहोशू उन्हें विश्राम में प्रवेश कर लेता, तो उसके बाद दूसरे दिन की चर्चा न होती।

9सो जान लो कि परमेश्वर के लोगों के लिये सब्त का विश्राम बाकी है।

10क्योंकि जिस ने उसके विश्राम में प्रवेश किया है, उस ने भी परमेश्वर की नाईं अपने कामों को पूरा करके विश्राम किया है।

11सो हम उस विश्राम में प्रवेश करने का प्रयत्न करें, ऐसा न हो, कि कोई जन उन की नाईं आज्ञा न मान कर गिर पड़े।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.