इब्रानियों 7

क्योंकि उसके विषय में यह गवाही दी गई है, कि तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है।

Hebrews 7:17 (UKJV) For he testifies, You are a priest for ever after the order of Melchisedec.

15ओर जब मलिकिसिदक के समान एक और ऐसा याजक उत्पन्न होने वाला था।

16जो शारीरिक आज्ञा की व्यवस्था के अनुसार नहीं, परअविनाशी जीवन की सामर्थ के अनुसार नियुक्त हो तो हमारा दावा और भी स्पष्टता से प्रगट हो गया।

17क्योंकि उसके विषय में यह गवाही दी गई है, कि तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है।

18निदान, पहिली आज्ञा निर्बल; और निष्फल होने के कारण लोप हो गई।

19(इसलिये कि व्यवस्था ने किसी बात की सिद्धि नहीं कि) और उसके स्थान पर एक ऐसी उत्तम आशा रखी गई है जिस के द्वारा हम परमेश्वर के समीप जा सकते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.