होशे 8

एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियां बनाईं हैं, वे ही वेदियां उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं।

Hosea 8:11 (UKJV) Because Ephraim has made many altars to sin, altars shall be unto him to sin.

9क्योंकि वे अश्शूर को ऐसे चले गए, जैसा जंगली गदहा झुण्ड से बिछुड़ के रहता है; एप्रैम ने यारों को मजदूरी पर रखा है।

10यद्यपि वे अन्यजातियों में से मजदूर बना कर रखें, तौभी मैं उन को इकट्ठा करूंगा। और वे हाकिमों और राजा के बोझ के कारण घटने लगेंगे।

11एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियां बनाईं हैं, वे ही वेदियां उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं।

12मैं तो उनके लिये अपनी व्यवस्था की लाखों बातें लिखता आया हूं, परन्तु वे उन्हें पराया समझते हैं।

13वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशु बलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल मांस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उन से प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि ले कर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.