यशायाह 24

वह मतवाले की नाईं बहुत डगमगाएगी

Isaiah 24:19 (UKJV) The earth is utterly broken down, the earth is clean dissolved, the earth is moved exceedingly.

17हे पृथ्वी के रहने वालों तुम्हारे लिये भय और गड़हा और फन्दा है!

18जो कोई भय के शब्द से भागे वह गड़हे में गिरेगा, और जो कोई गड़हे में से निकले वह फन्दे में फंसेगा। क्योंकि आकाश के झरोखे खुल जाएंगे, और पृथ्वी की नेव डोल उठेगी। पृथ्वी अत्यन्त कम्पायमान होगी।

19वह मतवाले की नाईं बहुत डगमगाएगी

20और मचान की नाईं डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दब कर गिरेगी और फिर न उठेगी॥

21उस समय ऐसा होगा कि यहोवा आकाश की सेना को आकाश में और पृथ्वी के राजाओं को पृथ्वी ही पर दण्ड देगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.