6पर विश्वास से मांगे, और कुछ सन्देह न करे; क्योंकि सन्देह करने वाला समुद्र की लहर के समान है जो हवा से बहती और उछलती है।
7ऐसा मनुष्य यह न समझे, कि मुझे प्रभु से कुछ मिलेगा।
8वह व्यक्ति दुचित्ता है, और अपनी सारी बातों में चंचल है॥
9दीन भाई अपने ऊंचे पद पर घमण्ड करे।
10और धनवान अपनी नीच दशा पर: क्योंकि वह घास के फूल की नाईं जाता रहेगा।