याकूब 3

एक ही मुंह से धन्यवाद और श्राप दोनों निकलते हैं।

James 3:10 (UKJV) Out of the same mouth proceeds blessing and cursing. My brethren, these things ought not so to be.

8पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रुकती ही नहीं; वह प्राण नाशक विष से भरी हुई है।

9इसी से हम प्रभु और पिता की स्तुति करते हैं; और इसी से मनुष्यों को जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं श्राप देते हैं।

10एक ही मुंह से धन्यवाद और श्राप दोनों निकलते हैं।

11हे मेरे भाइयों, ऐसा नहीं होना चाहिए।

12क्या सोते के एक ही मुंह से मीठा और खारा जल दोनों निकलते हैं? हे मेरे भाइयों, क्या अंजीर के पेड़ में जैतून, या दाख की लता में अंजीर लग सकते हैं? वैसे ही खारे सोते से मीठा पानी नहीं निकल सकता॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.