यिर्मयाह 14

देश में पानी न बरसने से भूमि में दरार पड़ गए हैं, इस कारण किसान लोग निराश हो कर सिर ढांप लेते हैं।

Jeremiah 14:4 (UKJV) Because the ground is cracked, for there was no rain in the earth, the plowmen were ashamed, they covered their heads.

2यहूदा विलाप करता और फाटकों में लोग शोक का पहिरावा पहिने हुए भूमि पर उदास बैठे हैं; और यरूशलेम की चिल्लाहट आकाश तक पहुंच गई है।

3और उनके बड़े लोग उनके छोटे लोगों को पानी के लिये भेजते हैं; वे गड़हों पर आकर पानी नहीं पाते इसलिये छूछे बर्तन लिए हुए घर लौट जाते हैं; वे लज्जित और निराश हो कर सिर ढांप लेते हैं।

4देश में पानी न बरसने से भूमि में दरार पड़ गए हैं, इस कारण किसान लोग निराश हो कर सिर ढांप लेते हैं।

5हरिणी भी मैदान में बच्चा जन कर छोड़ जाती है क्योंकि हरी घास नहीं मिलती।

6जंगली गदहे भी मुंडे टीलों पर खड़े हुए गीदड़ों की नाईं हांफते हैं; उनकी आंखें धुंधला जाती हैं क्योंकि हरियाली कुछ भी नहीं है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.