यिर्मयाह 2

और नोप और तहपत्हेस के निवासी भी तेरे देश की उपज चट कर गए हैं।

Jeremiah 2:16 (UKJV) Also the children of Noph and Tahapanes have broken the crown of your head.

14क्या इस्राएल दास है? क्या वह घर में जन्मा हुआ दास है? फिर वह क्यों शिकार बना?

15जवान सिंहों ने उसके विरुद्ध गरजकर नाद किया। उन्होंने उसके देश को उजाड़ दिया; उन्होंने उसके नगरों को ऐसा उजाड़ दिया कि उन में कोई बसने वाला ही न रहा।

16और नोप और तहपत्हेस के निवासी भी तेरे देश की उपज चट कर गए हैं।

17क्या यह तेरी ही करनी का फल नहीं, जो तू ने अपने परमेश्वर यहोवा को छोड़ दिया जो तुझे मार्ग में लिए चला?

18और अब तुझे मिस्र के मार्ग से क्या लाभ है कि तू सीहोर का जल पीए? अथवा अश्शूर के मार्ग से भी तुझे क्या लाभ कि तू महानद का जल पीए?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.