यिर्मयाह 25

इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझ से यों कहा, मेरे हाथ से इस जलजलाहट के दाखमधु का कटोरा ले कर उन सब जातियों को पिला दे जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ।

Jeremiah 25:15 (UKJV) For thus says the LORD God of Israel unto me; Take the wine cup of this fury at my hand, and cause all the nations, to whom I send you, to drink it.

13मैं उस देश में अपने वे सब वचन पूरे करूंगा जो मैं ने उसके विषय में कहे हैं, और जितने वचन यिर्मयाह ने सारी जातियों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर के पुस्तक में लिखे हैं।

14क्योंकि बहुत सी जातियों के लोग और बड़े बड़े राजा भी उन से अपनी सेवा कराएंगे; और मैं उन को उनकी करनी का फल भुगताऊंगा।

15इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझ से यों कहा, मेरे हाथ से इस जलजलाहट के दाखमधु का कटोरा ले कर उन सब जातियों को पिला दे जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ।

16वे उसे पीकर उस तलवार के कारण जो मैं उनके बीच में चलाऊंगा लड़खड़ाएंगे और बावले हो जाएंगे।

17सो मैं ने यहोवा के हाथ से वह कटोरा ले कर उन सब जातियों को जिनके पास यहोवा ने मुझे भेजा, पिला दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.