यिर्मयाह 35

और न हम घर बना कर उन में रहते हैं। हम न दाख की बारी, न खेत, और न बीज रखते हैं;

Jeremiah 35:9 (UKJV) Nor to build houses for us to dwell in: neither have we vineyard, nor field, nor seed:

7न घर बनाना, न बीज बोना, न दाख की बारी लगाना, और न उनके अधिकारी होना; परन्तु जीवन भर तम्बुओं ही में रहना जिस से जिस देश में तुम परदेशी हो, उस में बहुत दिन तक जीते रहो।

8इसलिये हम रेकाब के पुत्र अपने पुरखा योनादाब की बात मान कर, उसकी सारी आज्ञाओं के अनुसार चलते हैं, न हम और न हमारी स्त्रियां वा पुत्र-पुत्रियां कभी दाख मधु पीती हैं,

9और न हम घर बना कर उन में रहते हैं। हम न दाख की बारी, न खेत, और न बीज रखते हैं;

10हम तम्बुओं ही में रहा करते हैं, और अपने पुरखा योनादाब की बात मान कर उसकी सारी आज्ञाओं के अनुसार काम करते हैं।

11परन्तु जब बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने इस देश पर चढ़ाई की, तब हम ने कहा, चलो, कसदियों और अरामियों के दलों के डर के मारे यरूशलेम में जाएं। इस कारण हम अब यरूशलेम में रहते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.