यिर्मयाह 37

यिर्मयाह उस तलघर में जिस में कई एक कोठरियां थीं, रहने लगा।

Jeremiah 37:16 (UKJV) When Jeremiah was entered into the dungeon, and into the cabins, and Jeremiah had remained there many days;

14तब यिर्मयाह ने कहा, यह झूठ है; मैं कसदियों के पास नहीं भागा जाता हूँ। परन्तु यिरिय्याह ने उसकी एक न मुनी, सो वह उसे पकड़कर हाकिमों के पास ले गया।

15तब हाकिमों ने यिर्मयाह से क्रोधित हो कर उसे पिटवाया, और योनातान प्रधान के घर में बन्दी बना कर डलवा दिया; क्योंकि उन्होंने उसको साधारण बन्दीगृह बना दिया था।

16यिर्मयाह उस तलघर में जिस में कई एक कोठरियां थीं, रहने लगा।

17उसके बहुत दिन बीतने पर सिदकिय्याह राजा ने उसको बुलवा भेजा, और अपने भवन में उस से छिप कर यह प्रश्न किया, क्या यहोवा की ओर से कोई वचन पइुंचा है? यिर्मयाह ने कहा, हां, पहुंचा है। वह यह है, कि तू बाबुल के राजा के वश में कर दिया जाएगा।

18फिर यिर्मयाह ने सिदकिय्याह राजा से कहा, मैं ने तेरा, तेरे कर्मचारियों का, व तेरी प्रजा का क्या अपराध किया है, कि तुम लोगों ने मुझ को बन्दीगृह में डलवाया है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.