यिर्मयाह 49

देखो, यहोवा ने एदोम के विरुद्ध क्या युक्ति की है; और तेमान के रहने वालों के विरुद्ध कैसी कल्पना की है? निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा; वह चराई को भेड़-बकरियों से निश्चय खाली कर देगा।

Jeremiah 49:20 (UKJV) Therefore hear the counsel of the LORD, that he has taken against Edom; and his purposes, that he has purposed against the inhabitants of Teman: Surely the least of the flock shall draw them out: surely he shall make their habitations desolate with them.

18यहोवा का यह वचन है, कि जैसी सदोम बौर अमोरा और उनके आस पास के नगरों के उलट जाने से उनकी दशा हुई थी, वैसी ही उसकी दशा होगी, वहां न कोई मनुष्य रहेगा, और न कोई आदमी उस में टिकेगा।

19देखो, वह सिंह की नाईं यरदन के आस पास के घने जंगलों से सदा की चराई पर चढ़ेगा, और मैं उन को उसके साम्हने से झट भगा दूंगा; तब जिस को मैं चुन लूं, उसको उन पर अधिकारी ठहराऊंगा। मेरे तुल्य कौन है? और कौन मुझ पर मुक़द्दमा चलाएगा? वह चरवाहा कहां है जो मेरा साम्हना कर सकेगा?

20देखो, यहोवा ने एदोम के विरुद्ध क्या युक्ति की है; और तेमान के रहने वालों के विरुद्ध कैसी कल्पना की है? निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा; वह चराई को भेड़-बकरियों से निश्चय खाली कर देगा।

21उनके गिरने के शब्द से पृथ्वी कांप उठेगी; और ऐसी चिल्लाहट मचेगी जो लाल समुद्र तक सुनाईं पड़ेगी।

22देखो, वह उकाब की नाईं निकल कर उड़ आएगा, ओर बोस्रा पर अपने पंख फैलाएगा, और उस दिन एदोमी शूरवीरों का मन जच्चा स्त्री का सा हो जाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.