यिर्मयाह 49

यदि दाख के तोड़ने वाले तेरे पास आते, तो क्या वे कहीं कहीं दाख न छोड़ जाते? और यदि चोर रात को आते तो क्या वे जितना चाहते उतना धन लूटकर न ले जाते?

Jeremiah 49:9 (UKJV) If grape-gatherers come to you, would they not leave some gleaning grapes? if thieves by night, they will destroy till they have enough.

7एदोम के विषय, सेनाओं का यहोवा यों कहता है, क्या तेमान में अब कुछ बुद्धि नहीं रही? क्या वहां के ज्ञानियों की युक्ति निष्फल हो गई? क्या उनकी बुद्धि जाती रही है?

8हे ददान के रहने वालो भागो, लौट जाओ, वहां छिप कर बसो! क्योंकि जब मैं ऐसाव को दण्ड देने लगूंगा, तब उस पर भारी विपत्ति पड़ेगी।

9यदि दाख के तोड़ने वाले तेरे पास आते, तो क्या वे कहीं कहीं दाख न छोड़ जाते? और यदि चोर रात को आते तो क्या वे जितना चाहते उतना धन लूटकर न ले जाते?

10क्योंकि मैं ने ऐसाव को उघारा है, मैं ने उसके छिपने के स्थानों को प्रगट किया है; यहां तक कि वह छिप न सका। उसके वंश और भाई और पड़ोसी सब नाश हो गए हैं और उसका अन्त हो गया।

11अपने अनाथ बालकों को छोड़ जाओ, मैं उन को जिलाऊंगा; और तुम्हारी विधवाएं मुझ पर भरोसा रखें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.