यिर्मयाह 51

सो देखो, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आने वाले हैं कि मैं उसकी खुदी हुई मूरतों पर दण्ड भेजूंगा, और उसके सारे देश में लोग घायल हो कर कराहते रहेंगे।

Jeremiah 51:52 (UKJV) Wherefore, behold, the days come, says the LORD, that I will do judgment upon her graven images: and through all her land the wounded shall groan.

50हे तलवार से बचे हुओ, भागो, खड़े मत रहो! यहोवा को दूर से स्मरण करो, और यरूशलेम की भी सुधि लो:

51हम व्याकुल हैं, क्योंकि हम ने अपनी नामधराई सुनी है; यहोवा के पवित्र भवन में विधमीं घुस आए हैं, इस कारण हम लज्जित हैं।

52सो देखो, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आने वाले हैं कि मैं उसकी खुदी हुई मूरतों पर दण्ड भेजूंगा, और उसके सारे देश में लोग घायल हो कर कराहते रहेंगे।

53चाहे बाबुल ऐसा ऊंचा बन जाए कि आकाश से बातें करे और उसके ऊंचे गढ़ और भी दृढ़ किए जाएं, तौभी मैं उसे नाश करने के लिये, लोगों को भेजूंगा, यहोवा की यह वाणी है।

54बाबुल से चिल्लाहट का शब्द सुनाई पड़ता है! कसदियों के देश से सत्यानाश का बड़ा कोलाहल सुनाई देता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.