यिर्मयाह 9

सेनाओं का यहोवा यों कहता है, सोचो, और विलाप करने वालियों को बुलाओ; बुद्धिमान स्त्रियों को बुलवा भेजो;

Jeremiah 9:17 (UKJV) Thus says the LORD of hosts, Consider all of you, and call for the mourning women, that they may come; and send for cunning women, that they may come:

15इस कारण, सेनाओं का यहोवा, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है, सुन, मैं अपनी इस प्रजा को कड़वी वस्तु खिलाऊंगा और विष पिलाऊंगा।

16और मैं उन लोगों को ऐसी जातियों में तितर बितर करूंगा जिन्हें न तो वे न उनके पुरखा जानते थे; और जब तक उनका अन्त न हो जाए तब तक मेरी ओर से तलवार उनके पीछे पड़ेगी।

17सेनाओं का यहोवा यों कहता है, सोचो, और विलाप करने वालियों को बुलाओ; बुद्धिमान स्त्रियों को बुलवा भेजो;

18वे फुतीं कर के हम लोगों के लिये शोक का गीत गाएं कि हमारी आंखों से आंसू बह चलें और हमारी पलकें जल बहाए।

19सिय्योन से शोक का यह गीत सुन पड़ता है, हम कैसे नाश हो गए! हम क्यों लज्जा में पड़ गए हैं, क्योंकि हम को अपना देश छोड़ना पड़ा और हमारे घर गिरा दिए गए हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.