अय्यूब 16

तौभी मुझ से कोई उपद्रव नहीं हुआ है, और मेरी प्रार्थना पवित्र है।

Job 16:17 (UKJV) Not for any injustice in mine hands: also my prayer is pure.

15मैं ने अपनी खाल पर टाट को सी लिया है, और अपना सींग मिट्टी में मैला कर दिया है।

16रोते रोते मेरा मुंह सूज गया है, और मेरी आंखों पर घोर अन्धकार छा गया है;

17तौभी मुझ से कोई उपद्रव नहीं हुआ है, और मेरी प्रार्थना पवित्र है।

18हे पृथ्वी, तू मेरे लोहू को न ढांपना, और मेरी दोहाई कहीं न रुके।

19अब भी स्वर्ग में मेरा साक्षी है, और मेरा गवाह ऊपर है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.