24उसकी दोहनियां दूध से और उसकी हड्डियां गूदे से भरी रहती हैं।
25और कोई अपने जीव में कुढ़ कुढ़कर बिना सुख भोगे मर जाता है।
26वे दोनोंबराबर मिट्टी में मिल जाते हैं, और कीड़े उन्हें ढांक लेते हैं।
27देखो, मैं तुम्हारी कल्पनाएं जानता हूँ, और उन युक्तियों को भी, जो तुम मेरे विषय में अन्याय से करते हो।
28तुम कहते तो हो कि रईस का घर कहां रहा? दुष्टों के निवास के डेरे कहां रहे?