अय्यूब 3

दु:खियों को उजियाला, और उदास मन वालों को जीवन क्यों दिया जाता है?

Job 3:20 (UKJV) Wherefore is light given to him that is in misery, and life unto the bitter in soul;

18उस में बन्धुए एक संग सुख से रहते हैं; और परिश्रम कराने वाले का शब्द नहीं सुनते।

19उस में छोटे बड़े सब रहते हैं, और दास अपने स्वामी से स्वतन्त्र रहता है।

20दु:खियों को उजियाला, और उदास मन वालों को जीवन क्यों दिया जाता है?

21वे मृत्यु की बाट जोहते हैं पर वह आती नहीं; और गड़े हुए धन से अधिक उसकी खोज करते हैं;

22वे क़ब्र को पहुंचकर आनन्दित और अत्यन्त मगन होते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.