अय्यूब 33

हे अय्यूब! कान लगा कर मेरी सुन; चुप रह, मैं और बोलूंगा।

Job 33:31 (UKJV) Mark well, O Job, hearken unto me: hold your peace, and I will speak.

29देख, ऐसे ऐसे सब काम ईश्वर पुरुष के साथ दो बार क्या वरन तीन बार भी करता है,

30जिस से उसको क़ब्र से बचाए, और वह जीवनलोक के उजियाले का प्रकाश पाए।

31हे अय्यूब! कान लगा कर मेरी सुन; चुप रह, मैं और बोलूंगा।

32यदि तुझे बात कहनी हो, तो मुझे उत्तर दे; बोल, क्योंकि मैं तुझे निर्दोष ठहराना चाहता हूँ।

33यदि नहीं, तो तु मेरी सुन; चुप रह, मैं तुझे बुद्धि की बात सिखाऊंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.