21वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हषिर्त रहता है, वह हथियारबन्दों का साम्हना करने को निकल पड़ता है।
22वह डर की बात पर हंसता, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता।
23तर्कश और चमकता हुआ सांग ओर भाला उस पर खड़खड़ाता है।
24वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं।
25जब जब नरसिंगा बजता तब तब वह हिन हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय-जयकार को दूर से सूंघ लेता है।