यूहन्ना 1

वह अपने घर आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।

John 1:11 (UKJV) He came unto his own, and his own received him not.

9सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी।

10वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहिचाना।

11वह अपने घर आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।

12परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उस ने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।

13वे न तो लोहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.