यूहन्ना 10

मैं और पिता एक हैं।

John 10:30 (UKJV) I and my Father are one.

28और मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूं, और वे कभी नाश न होंगी, और कोई उन्हें मेरे हाथ से छीन न लेगा।

29मेरा पिता, जिस ने उन्हें मुझ को दिया है, सब से बड़ा है, और कोई उन्हें पिता के हाथ से छीन नहीं सकता।

30मैं और पिता एक हैं।

31यहूदियों ने उसे पत्थरवाह करने को फिर पत्थर उठाए।

32इस पर यीशु ने उन से कहा, कि मैं ने तुम्हें अपने पिता की ओर से बहुत से भले काम दिखाए हैं, उन में से किस काम के लिये तुम मुझे पत्थरवाह करते हो?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.