यूहन्ना 11

यह कहकर उस ने बड़े शब्द से पुकारा, कि हे लाजर, निकल आ।

John 11:43 (UKJV) And when he thus had spoken, he cried with a loud voice, Lazarus, come forth.

41तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया, फिर यीशु ने आंखें उठाकर कहा, हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं कि तू ने मेरी सुन ली है।

42और मै जानता था, कि तू सदा मेरी सुनता है, परन्तु जो भीड़ आस पास खड़ी है, उन के कारण मैं ने यह कहा, जिस से कि वे विश्वास करें, कि तू ने मुझे भेजा है।

43यह कहकर उस ने बड़े शब्द से पुकारा, कि हे लाजर, निकल आ।

44जो मर गया था, वह कफन से हाथ पांव बन्धे हुए निकल आया और उसका मुंह अंगोछे से लिपटा हुआ तें यीशु ने उन से कहा, उसे खोलकर जाने दो॥

45तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उन में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.