यूहन्ना 12

इस कारण वे विश्वास न कर सके, क्योंकि यशायाह ने फिर भी कहा।

John 12:39 (UKJV) Therefore they could not believe, because that Isaiah said again,

37और उस ने उन के साम्हने इतने चिन्ह दिखाए, तौभी उन्होंने उस पर विश्वास न किया।

38ताकि यशायाह भविष्यद्वक्ता का वचन पूरा हो जो उस ने कहा कि हे प्रभु हमारे समाचार की किस ने प्रतीति की है? और प्रभु का भुजबल किस पर प्रगट हुआ?

39इस कारण वे विश्वास न कर सके, क्योंकि यशायाह ने फिर भी कहा।

40कि उस ने उन की आंखें अन्धी, और उन का मन कठोर किया है; कहीं ऐसा न हो, कि आंखों से देखें, और मन से समझें, और फिरें, और मैं उन्हें चंगा करूं।

41यशायाह ने ये बातें इसलिये कहीं, कि उस ने उस की महिमा देखी; और उस ने उसके विषय में बातें कीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.