यूहन्ना 12

यीशु ने कहा, उसे मेरे गाड़े जाने के दिन के लिये रहने दे।

John 12:7 (UKJV) Then said Jesus, Let her alone: against the day of my burying has she kept this.

5यह इत्र तीन सौ दीनार में बेचकर कंगालों को क्यों न दिया गया?

6उस ने यह बात इसलिये न कही, कि उसे कंगालों की चिन्ता थी, परन्तु इसलिये कि वह चोर था और उसके पास उन की थैली रहती थी, और उस में जो कुछ डाला जाता था, वह निकाल लेता था।

7यीशु ने कहा, उसे मेरे गाड़े जाने के दिन के लिये रहने दे।

8क्योंकि कंगाल तो तुम्हारे साथ सदा रहते हैं, परन्तु मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूंगा॥

9यहूदियों में से साधारण लोग जान गए, कि वह वहां है, और वे न केवल यीशु के कारण आए परन्तु इसलिये भी कि लाजर को देंखें, जिसे उस ने मरे हुओं में से जिलाया था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.