7तौभी मैं तुम से सच कहता हूं, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊं, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊंगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूंगा।
8और वह आकर संसार को पाप और धामिर्कता और न्याय के विषय में निरूत्तर करेगा।
9पाप के विषय में इसलिये कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते।
10और धामिर्कता के विषय में इसलिये कि मैं पिता के पास जाता हूं,
11और तुम मुझे फिर न देखोगे: न्याय के विषय में इसलिये कि संसार का सरदार दोषी ठहराया गया है।