यूहन्ना 17

मैं यह बिनती नहीं करता, कि तू उन्हें जगत से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख।

John 17:15 (UKJV) I pray not that you should take them out of the world, but that you should keep them from the evil.

13परन्तु अब मैं तेरे पास आता हूं, और ये बातें जगत में कहता हूं, कि वे मेरा आनन्द अपने में पूरा पाएं।

14मैं ने तेरा वचन उन्हें पहुंचा दिया है, और संसार ने उन से बैर किया, क्योंकि जैसा मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।

15मैं यह बिनती नहीं करता, कि तू उन्हें जगत से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख।

16जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं।

17सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.