यूहन्ना 4

तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी।

John 4:28 (UKJV) The woman then left her water pot, and went her way into the city, and says to the men,

26यीशु ने उस से कहा, मैं जो तुझ से बोल रहा हूं, वही हूं॥

27इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे, कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न कहा, कि तू क्या चाहता है? या किस लिये उस से बातें करता है।

28तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी।

29आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है?

30सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.