2(यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे)।
3तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया।
4और उस को सामरिया से होकर जाना अवश्य था।
5सो वह सूखार नाम सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।
6और याकूब का कूआं भी वहीं था; सो यीशु मार्ग का थका हुआ उस कूएं पर यों ही बैठ गया, और यह बात छठे घण्टे के लगभग हुई।